{"_id":"5cbd679fbdec2214733763c2","slug":"important-instructions-issued-for-neet-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीट 2019 के लिए जरूरी निर्देश जारी, छोटी सी गलती हुई तो परीक्षा केंद्र पर भुगतना पड़ सकता खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट 2019 के लिए जरूरी निर्देश जारी, छोटी सी गलती हुई तो परीक्षा केंद्र पर भुगतना पड़ सकता खामियाजा
Mon, 22 Apr 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
देशभर में मेडिकल व बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच मई को होने वाली नीट 2019 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ड्रेस कोड सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर छात्र हल्की सी भी गलती करते हैं तो परीक्षा केंद्र पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
एनटीए की गाइड लाइन के मुताबिक, अगर मुस्लिम छात्राएं बुर्का और सिख छात्र पगड़ी पहनकर परीक्षा देना चाहते हैं तो उन्हें डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसी तरह अन्य धार्मिक रीति के तहत अगर कोई परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो उसे भी परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना जांच की जा सके।
छात्रों को अपने साथ फोटो युक्त एडमिट कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना होगा। परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी।

Trending Videos
इन निर्देशों का करना होगा पालन
- उम्मीदवारों को वैध पहचान पत्र के साथ नीट 2019 एडमिट कार्ड लाना जरूरी होगा।
- परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को केवल आधे आस्तीन के हल्के रंग के कपड़े पहने की इजाजत होगी।
- छात्र जूते पहनकर नहीं जा सकते। चप्पल या कम ऊंची एड़ी की सैंडल पहनने की इजाजत होगी।
- ब्रेसलेट, झुमके आदि पहनने की इजाजत नहीं है।

11 भाषाओं में प्रश्नपत्र
नीट 2019 का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के पेपर सभी परीक्षा केंद्रों पर होंगे, लेकिन आठ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर संबंधित राज्य में ही उपलब्ध होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक है, लेकिन परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

720 अंकों का होगा पेपर
नीट का पेपर कुल 720 अंकों का होगा। इस पेपर को हल करने के लिए विद्यार्थी को तीन घंटे का समय मिलेगा। यह पेपर तीन भागों में विभक्त होगा। केमिस्ट्री व फिजिक्स में 45-45 प्रश्न कुल 180-180 अंकों के होंगे। बायोलॉजी में 90 प्रश्न 360 अंक के आएंगे।