{"_id":"60b1f76e8ebc3e334f287530","slug":"immunity-booster-momoj-and-laddu-powder-made-by-scientist-of-csa","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लड्डू और मोमोज खाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, सीएसए की प्रोफेसर ने तैयार किया खास पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लड्डू और मोमोज खाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, सीएसए की प्रोफेसर ने तैयार किया खास पाउडर
Sat, 29 May 2021 01:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 May 2021 01:43 PM IST
सार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की साइंटिस्ट ने खास तरह का पाउडर तैयार किया है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले माेमोज और लड्डू बनाए हैं।
विज्ञापन
इम्युनिटी बढ़ाने वाले लड्डू और मोमोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीता सिंह ने इम्युनिटी बढ़ाने वाले लड्डू और मोमोज बनाए हैं। उनका दावा है कि इनके सेवन में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉ. सिंह ने बताया कि जामुन और मेथी के बीजों का पाउडर मिलाकर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं।
सीएसए के खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग ने जामुन के बीजों का चूर्ण और मेथी के बीजों के पोषक तत्व की गुणवत्ता का निर्धारण और पोषकीय गुणवत्ता का मूल्यांकन किया है। लड्डू बनाने के लिए विभिन्न अनुपातों में गेहूं का आटा, जामुन के बीजों का पाउडर और मेथी बीज का 60:24:16 के अनुपात में मिश्रण तैयार किया गया और लड्डू और मोमोज बनाए गए।
उन्होंने बताया कि जामुन के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक पदार्थ होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता है। मेथी के बीजों में डायोसजेनिन यौगिक होता है जो एस्ट्रोन हार्मोन जैसा काम करता है जिससे खांसी व गले तथा दातों, गांठो के दर्द में आराम मिलता है।