फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illustration of ganesha printed on the nikah card

निकाह के कार्ड पर छपाया गणेशजी का चित्र

Tue, 25 Apr 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
illustration of ganesha printed on the nikah card
निकाह का छपाया गया आमंत्रण पत्र का मुख्यपृष्ठ - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां के कस्बा अमरौधा में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में देखने को मिली। जिसमें मुस्लिम परिवार की एक शादी के निमंत्रण-पत्र में गणेशजी का चित्र छपाया है। यह अलग बात है कि निमंत्रण पत्र केवल हिंदू परिवारों को प्रेषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कस्बे के जुलहठी मोहल्ला निवासी मोहम्मद मैकू इदरीशी के बेटे मुहम्मद फहीम का निकाह 25 अप्रैल मंगलवार को होना है। कस्बा अकबरपुर की पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद लहीक के घर बारात जाएगी।
विज्ञापन


उनकी बेटी समरीन खातून के साथ निकाह तय है। अमरौधा निवासी मैकू इदरीशी ने अपने हिंदू व्यवहारियों के लिए आमंत्रण-पत्र अलग से छपवाए हैं। जिसके एक कोने पर गणेशजी का चित्र छपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यतीश मिश्र, अजयकुमार गुप्त, पुत्तनलाल मिश्र, राजेशकुमार गुप्त, ओमनरायण गुप्त, राकेश शुक्ल, भोलानाथ टंडन, राजकुमार यादव, हरी गुप्त, रामनारायण, विमलकुमार द्विवेदी आदि आमंत्रित हिंदू परिवारों लोग आमंत्रण-पत्र देख गदगद हो गए। वहीं मुहम्मद मैकू इदरीशी का कहना है कि यह दूसरे धर्मों के प्रति आदर और सम्मान है। सभी को एक-दूसरे के धर्म का आदर करना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed