फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal weapon factory caught in kanpur by police

कानपुर में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री, प्रतापगढ़ कुंडा होती थी सप्लाई, चार तमंचे और 80 कारतूस बरामद

Fri, 14 Jun 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
illegal weapon factory caught in kanpur by police
असलहा फैक्ट्री चलाने वाले अपराधी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की रेलबाजार पुलिस ने गुरुवार को असलहा और कारतूस सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो आरोपियों के पास से 315, 12 और 303 बोर के चार तमंचे, इन्हीं बोर के 80 कारतूस और 20 खोखे बरामद किए। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सप्लायर असलहा और कारतूस प्रतापगढ़ कुंडा सप्लाई करने जा रहे थे। सीआ कैंट रवि कुमार सिंह के मुताबिक सीओडी पुल के पास से दो युवकों नौबस्ता के भाभा नगर निवासी गोलू उर्फ निनचुन और खाड़ेपुर पाल चौराहा निवासी अमर कुमार को पकड़ा।
विज्ञापन


 

illegal weapon factory caught in kanpur by police
असलहा फैक्ट्री से बरामद असलहे - फोटो : अमर उजाला
दोनों के पास से असलहा और कारतूस बरामद हुए। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि महाराजपुर निवासी राम बहादुर और नौबस्ता निवासी राजेश ठेकेदारी करते हैं। इनके पास लाइसेंसी असलहा है। इन्हीं दोनों से उन्होंने कारतूस खरीदे।

मैनपुरी के एक युवक से तीन तमंचे खरीदे थे। प्रतापगढ़ कुंडा में पूरा असलहा और कारतूस सप्लाई करना था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाकर और पड़ताल करेगी। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने एक कारतूस 210 रुपये का खरीदा है।

जिसको वह 300 से 350 रुपये में बेचते। एक कारतूस पर सौ से डेढ़ सौ रुपये का मुनाफा कमाते। आरोपी कई वर्षों से यह काम कर रहे थे। वह रोडवेज बस से असलहा सप्लाई करने जाते थे, ताकि पुलिस से बच सकें। तमंचे का पांच से सात हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed