फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal arms factory caught in Kanpur

कानपुर: क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता, धरा गया असलहा तस्कर

Sun, 30 Sep 2018 08:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 08:24 PM IST
सार

-22 तमंचे और उपकरण किए बरामद



 

विज्ञापन
Illegal arms factory caught in Kanpur
डेमो पिक

विस्तार

यूपी में कानपुर शहर में शनिवार रात नवाबगंज पुलिस और आईजी क्राइम ब्रांच की टीम ने कर्बला चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक असलहा तस्कर को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर कटरी में चल रही असलहा फैक्ट्री से 20 तमंचे और उपकरण बरामद किए गए। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि नवाबगंज एसएसआई पुष्पराज सिंह व क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने फर्रुखाबाद के गढ़िया कमालगंज निवासी राजेश उर्फ शंकर को कर्बला चौराहे, नवाबगंज से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो तमंचे बरामद हुए।

विज्ञापन

 

Illegal arms factory caught in Kanpur
डेमो पिक
वह नवाबगंज के ही कुशुम्भी मोहल्ले में किराए पर रहकर असलहे का कारोबार कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि बंदर नाम के अपराधी को असलहे सप्लाई करने जा रहा था। कटरी स्थित असलहा फैक्ट्री में छापे के दौरान वहां से 20 तमंचे और उपकरण बरामद किए गए है। वह एक हजार से 1200 रुपये के बीच तमंचा बेचता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed