फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT will research how dangerous corona is in water, scientist said, virus flows in water but does not destroy

शोध करेगा आईआईटी: पानी में कोरोना कितना खतरनाक, वैज्ञानिक बोले वायरस पानी में बहता है पर नष्ट नहीं होता

Fri, 28 May 2021 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 28 May 2021 09:04 PM IST
सार

आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर विनोद तारे ने कहा सीवर में वायरस मिलने से यह साबित हुआ है कि वायरस पानी में बहता है, लेकिन यह पूरी तरह से नष्ट नहीं होता।

विज्ञापन
IIT will research how dangerous corona is in water, scientist said, virus flows in water but does not destroy
आईआईटी कानपुर

विस्तार

पानी में कोरोना वायरस का जीवन कितना है, यह कितना खतरनाक हो सकता है, इस पर कानपुर आईआईटी शोध करेगा। यह बात आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर विनोद तारे ने कही। उन्होंने कहा कि हालांकि यह प्रक्रिया काफी लंबी है और इसे बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


पहले गंगा के पानी में लगातार शवों का मिलना, फिर सीवर में कोरोना वायरस के मिलने के बाद से शोध संस्थानों को नया विषय मिल गया है। सीवर में वायरस कैसे पहुंचा, इस पर भी आईआईटी के वैज्ञानिक भी शोध करेंगे। प्रोफेसर तारे का कहना है कि सीवर में वायरस मिलने से यह साबित हुआ है कि वायरस पानी में बहता है, लेकिन यह पूरी तरह से नष्ट नहीं होता।
विज्ञापन


इसी पर आगे शोध करना है कि पानी में मिला वायरस कितना शक्तिशाली है, यह कितना खतरनाक है। इसके अलावा सीवेज और नदी के पानी साधारण पानी में काफी अंतर होता है। साधारण पानी में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। यह अलग-अलग शोध होगा कि क्या केवल सीवेज में ही वायरस जिंदा रहता है या नदी के पानी, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी जीवित रहता है और अगर जीवित रहता है तो कितना शक्तिशाली होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed