फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to protect National Informatics Centre from cyber attacks

Kanpur News: साइबर हमलों से नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर को बचाएगा आईआईटी

Wed, 31 Dec 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
IIT to protect National Informatics Centre from cyber attacks
कानपुर। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अब आईआईटी कानपुर संभालेगा। इस दिशा में संस्थान के वैज्ञानिकों ने देशभर के एनआईसी के टियर-4 अधिकारियों को विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया है।
विज्ञापन


एनआईसी केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर हमलों की त्वरित पहचान, उनकी प्रभावी रोकथाम और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आईआईटी में स्थापित सी3आई हब में वैज्ञानिकों के साथ-साथ विभिन्न स्टार्टअप्स की टीमें भी सक्रिय हैं जो साइबर हमलों से निपटने के लिए अत्याधुनिक टूल, तकनीक, डिवाइस और सिस्टम विकसित कर रही हैं। इन नवाचारों से न केवल साइबर हमलों की पहचान आसान हुई है, बल्कि डेटा की सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया भी संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एनआईसी की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सी3आई हब में इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को साइबर हमलों की मूलभूत जानकारी, बचाव के प्रभावी उपायों के साथ-साथ उपयोग में आने वाले आधुनिक टूल्स और तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।


इससे साइबर अटैक की स्थिति में अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। वेबसाइट क्रैश होने व डाटा लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस विशेष पहल के माध्यम से एनआईसी से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से साइबर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed