फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to further boost Air Force's strength.

Kanpur News: वायुसेना की ताकत को और बढ़ाएगा आईआईटी

Mon, 24 Aug 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
IIT to further boost Air Force's strength.
कानपुर। आईआईटी कानपुर भारतीय वायुसेना की ताकत को और बढ़ाएगा। उसके लिए भविष्य में आने वाली चुनौतियों का तकनीकी आधारित समाधान निकालेगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स के माध्यम से होगा। संस्थान के विशेषज्ञ सुरक्षा, सर्विलांस, आपदा प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई के लिए टूल्स विकसित करेंगे, जो कि पूरी तरह से स्वेदशी रहेंगे। इस कार्य के लिए नई दिल्ली स्थित वायु भवन में भारतीय वायुसेना और आईआईटी कानपुर के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय सेना अब स्वदेशी तकनीक से स्वयं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सेना के अधिकारी देश की अलग अलग आईआईटी से संपर्क कर रहे हैं। आईआईटी कानपुर में भी वर्तमान समय कॉमिकेज ड्रोन, साइबर सुरक्षा टूल समेत अत्याधुनिक सेंसर विकसित किए जा रहे हैं। वायु सेना ने स्वदेशी तकनीक से खुद की मजबूती के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया है। यह साझेदारी भारतीय वायुसेना की परिचालन विशेषज्ञता को अत्याधुनिक शोध क्षमता और उसके डीपटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ेगी।
विज्ञापन

------------------
ड्रोन, यूएवी और सेंसर बनाए जाएंगे
आईआईटी कानपुर के अधिकारियों से वृहद चर्चा हुई, जिसके बाद हुए समझौते में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन एवं यूएवी, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, एडवांस्ड सेंसर, एयरोस्पेस और अन्य उभरती तकनीकों का सहयोग लेकर वायुसेना की चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। संस्थान के एसआईआईसी के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि इस समझौते के तहत वायुसेना की जरूरतों की पहचान से लेकर प्रोटोटाइप बनाने, उसका परीक्षण करने और उपयोगी तकनीक को आगे बढ़ाने तक का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सेना के साथ पहले से चल रहा काम
आईआईटी कानपुर पहले भी सशस्त्र बलों के साथ अनुसंधान और स्वदेशीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इस समझौते के तहत आईआईटी कानपुर के शोध के साथ डीपटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी जोड़ा जाएगा। जिससे शोध आधारित तकनीकों को व्यवसायिक उत्पादों में बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed