फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT technician commits suicide in kanpur IIT technician got engaged in September

UP: सितंबर में हुई थी आईआईटी की टेक्नीशियन की सगाई, मंगेतर की इस बात आहत अंजू ने दी जान; नोट में लिखी ये बात

Mon, 16 Feb 2026 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Feb 2026 09:04 AM IST
सार

कानपुर में वेलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़कर आईआईटी की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी की सितंबर में सगाई हुई थी। रविवार को झारखंड से मां और भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजन आईआईटी प्रशासन के साथ अंजू के शव को लेकर भैरव घाट पहुंचे। वहां उन्होंने विद्युत शवदाह गृह में अंजू का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
IIT technician commits suicide in kanpur IIT technician got engaged in September
IIT technician suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर में वेलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़कर आईआईटी की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी (26) के खुदकुशी मामले के दूसरे दिन रविवार सुबह झारखंड से मां और भाई राहुल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना से स्तब्ध परिजनों ने मीडिया से बात करने से साफ इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो बेटी का चेहरे देख मां चीख पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी पांच महीने पहले सितंबर में सगाई की थी इतनी जल्दी दुनिया से विदाई ले ली।
विज्ञापन


अंजू ने आईआईटी आवास टाइप एल रूम नंबर 102 में शनिवार को दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा कर खुदकुशी की थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे में डायरी व कागज के कुछ फटे हुए टुकड़े मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी को पता चला कि अंजू की उड़ीसा निवासी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में तैनात जूनियर इंजीनियर प्रताप कुमार से सितंबर में सगाई हुई थी। शनिवार को अंजू के फोन न उठा पाने पर दोनों का फोन पर ही झगड़ा हुआ। 

 

इसके बाद अंजू ने जान दे दी थी। कल्याणपुर पुलिस के अनुसार परिजन आईआईटी प्रशासन के साथ अंजू के शव को लेकर भैरव घाट पहुंचे। वहां उन्होंने विद्युत शवदाह गृह में अंजू का अंतिम संस्कार कर दिया।

आईआईटी की टेक्नीशियन ने की खुदकुशी
कानपुर में वेलेनटाइन डे पर फोन न उठा पाने से मंगेतर के खफा होने से आहत आईआईटी की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी (26) ने दुनिया छोड़ दी। पुलिस व सुरक्षाकर्मी को उनका शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला जिसे कुंडी तोड़कर निकाला गया। 

 

फॉरेंसिक टीम को कमरे से डायरी के कुछ फटे हुए पन्ने मिले जिसमें अंजू ने मंगेतर प्रताप की कॉल न उठा पाने से उनके गुस्सा होने की बात लिखी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से झारखंड के जादूगोड़ा की अंजू कुमारी केमिस्ट्री विभाग में जूनियर टेक्नीशियन थीं। वह संस्थान के टाइप वन के 102 कमरे में रह रही थीं। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से वह घर पर ही थीं। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक पुलिस को दोपहर 12 बजे अंजू के खुदकुशी करने की जानकारी हुई।

मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पता चला कि सुबह 11:28 बजे अंजू के मंगेतर बिहार के औरंगाबाद निवासी प्रताप पासवान ने आईआईटी के केमिस्ट्री विभाग स्टाफ सूरज को कॉल की थी। प्रताप ने उन्हें अंजू के गुस्सा होकर जान देने की बात कहने की जानकारी दी।

 

सूरज ने अपने भाई सुरेश को अंजू के कमरे पर भेजा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संस्थान के निजी सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तब अंजू के खुदकुशी करने का पता चला। पुलिस ने घरवालों ने घटना की जानकारी दे दी। परिजन झारखंड से निकल चुके हैं।

डेढ़ वर्ष पूर्व जुड़वां भाई ने दी थी जान
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पड़ोसियों से बातचीत में पता चला है कि अंजू का जुड़वां भाई भी था। उसने डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से अंजू दुखी थी। वह संस्थान में तीन साल से रह रही थी। स्टाफ के लोगों से उसका व्यवहार अच्छा था। किसी तरह से मानसिक परेशानी में होने की जानकारी नहीं हुई है।

शादी की चल रही थी तैयारी
कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रताप कुमार उड़ीसा में पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर हैं। अंजू की उनसे सगाई बीते साल सितंबर में हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। यह जानकारी स्टाफकर्मियों को भी थी। अक्सर स्टाफ की महिलाएं अंजू से प्रताप के बारे में जानकारी किया करती थीं।
 

वह मंगेतर की कॉल नहीं उठा सकी...
डीसीपी पश्चिम के मुताबिक कमरे के अंदर डायरी के फटे हुए पन्ने मिले हैं। उनको पढ़ने से पता चला है कि अंजू को अपनी दिनचर्या को डायरी में लिखने की आदत थी। पन्ने में लिखा हुआ है... प्रताप की कॉल आई थी लेकिन हम उठा नहीं सके। उनको कॉल की तो वह बहुत शाउट (चिल्लाना) करने लगे। कहा कि वह मां से बात कराना चाहते थे। इसके बाद अन्य बातें लिखी हैं। डीसीपी ने बताया कि मंगेतर को भी बुलाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed