फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT removed professor after molesting French girl student

शर्मनाक: फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आईआईटी ने प्रोफेसर को हटाया, विदेश मंत्रालय ने दिया दखल

Tue, 10 Sep 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Sep 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
IIT removed professor after molesting French girl student
आईआईटी कानपुर
आईआईटी कानपुर में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आई फ्रांस की छात्रा के उत्पीड़न के आरोपों के बाद सीनियर प्रोफेसर को शैक्षणिक कार्यों से हटा दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। फ्रांस दूतावास और विदेश मंत्रालय ने संस्थान से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


फॉरेन स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस की एक छात्रा इसी साल बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने आई है। छात्रा का आरोप है कि बीते दिनों उसके विभाग के एक प्रोफेसर ने छेड़छाड़ की। इसके बाद अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


 

इसके बाद शुक्रवार को इंस्टीट्यूट प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने मामले को इंटर्नल कंम्प्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) को सौंप दिया। मामले की जांच चल रही है। उधर आईआईटी प्रशासन ने शनिवार को प्रोफेसर को शैक्षणिक कार्यों से हटा दिया।

कहा गया है कि जब तक मामले की जांच चल रही है, वे क्लास नहीं ले सकते। छात्रा ने मामले की शिकायत फ्रांस दूतावास में भी की थी। इसके चलते फ्रांस से लेकर यहां के भी विदेश मंत्रालय में हड़कंप मच गया। दोनों ने ही मामले की रिपोर्ट भी तलब की है। 

मामला बेहद गंभीर है। जांच रिपोर्ट में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने तक आरोपी प्रोफेसर को शैक्षणिक कार्यों से हटा दिया गया है। 
प्रो. मणिंद्र अग्रवाल, उप निदेशक, आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed