फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT professor made touch sensitive watch

कंपन और स्पर्श से समय जानेंगे दृष्टिहीन, आईआईटी के प्रोफेसर ने बनाई टच सेंसिटिव वॉच, ये है खासियत

Mon, 12 Apr 2021 03:17 PM IST
शिखा पांडेय दिव्यांश सिंह, संवाद
दिव्यांश सिंह, संवाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Apr 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
IIT professor made touch sensitive watch
आईआईटी के प्रोफेसर ने बनाई टच सेंसिटिव वॉच - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आईआईटी के प्रोफेसर ने एक ऐसी घड़ी बनाई है जिसको स्पर्श करते ही कंपन होगा और नेत्रहीन समय जान सकेंगे। खास बात यह है कि इस घड़ी में सुइयों की जगह संकेतक लगाए गए हैं जो स्पर्श करने पर टूटेंगे नहीं। अभी तक बाजार में नेत्रहीनों के लिए जो घड़ियां है, उनमें सुइयां होती हैं जो स्पर्श करने पर ऑडियो के जरिये समय बताती हैं।
विज्ञापन


आए दिन इन घड़ियों में सुइयों के टूटने की समस्या होती है जिससे नेत्रहीन परेशान होते हैं। आईआईटी के प्रोफेसर सिद्धार्थ पांडा ने शोध सहयोगी विश्वराज श्रीवास्तव के साथ मिलकर टच सेंसिटिव वॉच फॉर द ब्लाइंड एंड विजुअली इम्पेयर्ड बनाई है।
विज्ञापन


प्रो. पांडा ने बताया कि घड़ी में 12 संकेतक लगाए गए हैं जो एक बजे से 12 बजे तक की जानकारी देंगे। मसलन अगर 12 बजकर 30 मिनट हुआ है तो 12 के संकेतक को स्पर्श करने पर लंबी देर तक कंपन होगा और छह के संकेतक को टच करने पर कम देर तक कंपन होगा। इस प्रकार से नेत्रहीन सही समय जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रयोग को पेटेंट करा लिया गया है और प्रोटोटाइप भी तैयार कर लिया है। हालांकि प्रो. पांडा ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने की सराहना
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि आईआईटी के प्रोफेसर और शोधार्थी टच सेंसिटिव, टेक्सटाइल और हैप्टिक वॉच के साथ समावेशी तकनीक और सुलभ इंटरफेस को आगे ले जा रहे हैं। दृष्टिबाधित के लिए यह काफी कारगर है। यह नवाचार सराहना के काबिल है। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने भी इस नवाचार की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed