{"_id":"5d6167c18ebc3e01702cf325","slug":"iit-kanpur-gymkhana-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी: स्टूडेंट जिमखाना का उपचुनाव कल, आठ सीनेटर पदों के लिए दस उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी: स्टूडेंट जिमखाना का उपचुनाव कल, आठ सीनेटर पदों के लिए दस उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Sat, 24 Aug 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में स्टूडेंट जिमखाना के तीन एग्जिक्यूटिव पदों सहित वर्ष 2019 के आठ सीनेटर पदों के लिए उपचुनाव 25 अगस्त को होगा। सीनेटर पदों पर 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है जबकि एग्जिक्यूटिव कैटेगरी में अध्यक्ष, पीजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर, जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर पदों के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं।
इसमें कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रिदम पाठक ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी है। पीजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर पद पर शिवम कुमार गौतम और जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर पद के लिए चित्रल गुप्ता ने नामांकन किया है। चुनाव अधिकारी रूपम दास को बनाया गया है।

बता दें कि इसी साल जनवरी में हुए आम चुनाव के बाद अध्यक्ष, पीजी सेक्रेटरी एकेडमिक्स एंड कॅरियर, जनरल सेक्रेटरी मीडिया एंड कल्चर के विजेताओं पर कई गंभीर आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए गए तो सभी को उनके पदों से हटा दिया गया था। तब से ये पद खाली थे।
सात हजार आईआईटीयंस देंगे वोट
चुनाव अधिकारी रूपम दास ने बताया कि चुनाव में करीब 7000 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहली बार सीनेटर्स पदों के उम्मीदवारों का भी चुनाव प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर करवाया जा रहा है। सबके चुनावी वादों का लाइव टेलीकास्ट किया गया।
कल आएगा परिणाम, आपत्ति भी दर्ज कराने का मौका
रूपम ने बताया कि अक्सर परिणामों की घोषणा के बाद हारे प्रत्याशी या अन्य लोग विजेताओं पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगते हैं। इसलिए इस बार नियमों को बदलते हुए चुनाव के बाद एक दिन का मौका दिया जाएगा। सोमवार शाम तक परिणाम आएगा। मतगणना शुरू होने से पहले तक चुनाव या उम्मीदवार की शिकायत की जा सकती है। मतगणना के बाद किसी के आरोप स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस नियम को आगामी आम चुनावों में भी लागू करने की तैयारी है।