फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur created Air Filter to save breath from pollution

प्रदूषण से सांसों को बचाएगा ये अनोखा एयर फिल्टर, मामूली सी है कीमत

Thu, 18 Oct 2018 11:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 11:11 AM IST
सार

- 350 रुपये में जल्द मिलेगा बाजार में, ट्रैफिक पुलिस को भी दिए जाएंगे
- नाक पर टिका रहेगा नोजल ब्रीथिंग फिल्टर, सांस की गति भी सामान्य रहेगी
 

विज्ञापन
IIT Kanpur created Air Filter to save breath from pollution
आईआईटी कानपुर ने बनाया एयर फिल्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर के सिडबी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर में एक ऐसा एयर फिल्टर तैयार हुआ है जो न केवल स्वच्छ सांस लेने में मददगार साबित होगा बल्कि किफायती भी रहेगा। आईआईटी का दावा है कि डिजाइन के स्तर पर यह दुनिया का पहला एयर फिल्टर है जो नाक पर टिक सकता है।
विज्ञापन


इसे आईआईटी के पेटेंट ऑफिसर रवि पांडेय और जूनियर टेक्निकल सुप्रिंटेंडेंट संतोष प्रमानिक ने तैयार किया है। रवि बताते हैं कि अभी तक केवल मास्क वाले एयर फिल्टर बाजार में आते थे। इससे कई नुकसान थे।
विज्ञापन


एक तो वह नैनो पार्टिकल प्रदूषण (छोटे कण) को नहीं रोक पाता था और दूसरा सांस लेने की गति भी धीमी हो जाती थी। लेकिन आईआईटी में तैयार हुए नोजल ब्रीथिंग फिल्टर के अंदर सिल्कन ( बच्चों की दूध की बॉटल के निप्पल में इस्तेमाल होता है) लगा हुआ है। यह नाक पर आसानी से टिकने में मदद करता है। छीकने और दौड़ने पर भी मास्क नहीं गिरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IIT Kanpur created Air Filter to save breath from pollution
रवि पांडे व संतोष प्रमानिक
200 लोगों को फ्री में देंगे
रवि बताते हैं कि फिल्टर का प्रोटोटाइप (मॉडल) तैयार किया जा चुका है। पहले शहर के 200 लोगों को यह फिल्टर मुफ्त में दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी, आईआईटी के सिक्योरिटी गार्ड, अस्थमा पीड़ितों और पनकी में रहने वाले को बांटे जाएंगे। वह इसका प्रयोग करके अपना अनुभव बताएंगे। अगर कोई कमी होगी तो इसमें फिर से संशोधन किया जाएगा।

बैक्टीरिया मार देगा, अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद
रवि के अनुसार नोजल ब्रीथिंग फिल्टर के अंदर 70 प्रतिशत इथाइल एल्कोहल जल का प्रयोग किया गया है। ये छोटे से छोटे बैक्टीरिया को मार गिराने का काम करेगा। इसके अलावा यह कॉटन माइक्रोफाइबर (रजाई या गद्दे से निकलने वाले छोटे कण) को भी अंदर जाने से रोकेगा। कॉटन माइक्रोफाइबर के चलते अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है।

IIT Kanpur created Air Filter to save breath from pollution
आईआईटी कानपुर
350 रुपये दाम, हर 45 दिन 200 का खर्च
एयर फिल्टर का दाम 350 रुपये निर्धारित है। फिल्टर के अंदर लगे प्रोडक्ट की लाइफ फिलहाल 45 दिन की होगी। इसे हर 45 दिन में बदलना होगा। जिसकी कीमत 200 रुपये आएगी।

चार साइजों में
 रवि बताते हैं कि नोजल को बाजार में उतारने के लिए वह चार अलग-अलग साइज तैयार कर रहे हैं। पहला छोटे बच्चों के लिए होगा, दूसरा युवाओं के लिए, तीसरा बड़ों के लिए और चौथा जिनकी नाक बड़ी होती है। इसे तैयार करने के लिए कई बड़ी कंपनियों से बातचीत भी चल रही है। इसके अलावा यह भी विकल्प रखा गया है कि इसे आईआईटी में ही तैयार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed