{"_id":"624f2a9a7baf9831c739671a","slug":"iit-kanpur-among-world-s-top-institutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुनिया के शीर्ष संस्थानों में आईआईटी कानपुर, 125 टॉप संस्थानों में मिला 122वां स्थान, देश में ओवरऑल पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुनिया के शीर्ष संस्थानों में आईआईटी कानपुर, 125 टॉप संस्थानों में मिला 122वां स्थान, देश में ओवरऑल पांचवां स्थान
Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:48 PM IST
सार
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित व स्टैटिक्स विषय में आईआईटी कानपुर देश का तीसरा संस्थान है। इन तीनों विषयों में आईआईटी बांबे टॉप पर है। वहीं, देश के सात संस्थानों को टॉप-250 में स्थान मिला है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले आईआईटी कानपुर को दुनिया के शीर्ष 125 संस्थानों में 122वां स्थान मिला है। बुधवार रात क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने इस बार विषय वार रैंकिंग जारी की है। देश में आईआईटी कानपुर को ओवरऑल पांचवां स्थान मिला है।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित व स्टैटिक्स विषय में आईआईटी कानपुर देश का तीसरा संस्थान है। इन तीनों विषयों में आईआईटी बांबे टॉप पर है। वहीं, देश के सात संस्थानों को टॉप-250 में स्थान मिला है। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों को लेकर क्यूएस साल में दो बार वर्ल्ड रैंकिंग जारी करता है।
एक बार ओवरऑल और दूसरी बार विषयवार रैंक जारी होती है। बुधवार को आर्ट एंड ह्यूमिनिटीज, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस एंड मेडिसिन, नेचुरल साइंस और सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट कैटेगरी में वर्ल्ड रैंकिंग जारी की गई है। इन कैटेगरी में विषयवार भी रैंक दी गई है। देश के शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी को बधाई दी है। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने भी खुशी जताई है।

विषयवार कानपुर आईआईटी की रैंक
विषय इंडिया रैंक वर्ल्ड रैंक
गणित 3 132
स्टैटिक्स 3 132
केमिकल इंजीनियरिंग 4 101-150
कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. 3 109
सिविल इंजीनियरिंग 7 151-200
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 5 108
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6 135
एमबीए 12 301-500
बॉयोलॉजिकल साइंस 10 451-500
विषय इंडिया रैंक वर्ल्ड रैंक
गणित 3 132
स्टैटिक्स 3 132
केमिकल इंजीनियरिंग 4 101-150
कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. 3 109
सिविल इंजीनियरिंग 7 151-200
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 5 108
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6 135
एमबीए 12 301-500
बॉयोलॉजिकल साइंस 10 451-500