फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur air purifier will destroy the corona virus

UP: कोरोना वायरस को नष्ट करेगा आईआईटी कानपुर का एयर प्यूरीफायर, यह भी है खासियत

Wed, 27 Jul 2022 09:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jul 2022 09:34 AM IST
सार

आईआईटी के इंक्यूबेटर रवि कौशिक ने आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिकों की मदद से एयर प्यूरीफायर अर्थ को विकसित किया था। इस तकनीक को एंटी-माइक्रोबियल एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी नाम दिया है।

 

विज्ञापन
IIT Kanpur air purifier will destroy the corona virus
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आईआईटी के एयर प्यूरीफायर अर्थ को काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च- द इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी ने मान्यता दे दी है। इंस्टीट्यूट का दावा है कि प्यूरीफायर कोरोना के वायरस समेत अन्य बैक्टीरिया को भी मार गिराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे टॉप-75 स्टार्टअप में शामिल कर बधाई दी थी। 

विज्ञापन


आईआईटी के इंक्यूबेटर रवि कौशिक ने आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिकों की मदद से इसे विकसित किया था। इस तकनीक को एंटी-माइक्रोबियल एयर प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी नाम दिया है। यह न केवल हवा को शुद्ध करता है बल्कि कीटाणुओं को भी नष्ट करता है।
विज्ञापन


आईआईटी के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में इसका प्रयोग कई बड़ी इंडस्ट्री, कंपनी और सरकारी कार्यालयों में किया जा रहा है। रवि ने बताया कि वर्तमान में आ रहे प्यूरीफायर कणों को पकड़ने पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक उपयोग के बाद इसका फिल्टर ही कीटाणुओं का प्रजनन स्थल बन जाता है। जबकि अर्थ का फिल्टर यूवी विकिरण और हाइड्रोक्सिल रेडिकल्स पर बेस्ड कोटिंग से तैयार है, जिससे कीटाणु निष्क्रिय हो जाते हैं। यह एयर प्यूरीफायर की तुलना में आठ हजार गुना बेहतर कीटाणुशोधन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed