फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIM fees hike for students

महंगी होगी आईआईएम की पढ़ाई

Sun, 04 Sep 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
IIM fees hike for students
आईआईएम फीस
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की पढ़ाई महंगी हो सकती है। शैक्षिक सत्र 2016-17 से ही फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी है। ऐसा हुआ तो आईआईएम की फीस सालाना साढ़े 13 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी। अभी सालाना फीस साढ़े 12 लाख के आसपास है। यह संभावना आईआईएम अहमदाबाद के डीन ऑफ फैकल्टी प्रो. एरोल डिसूजा ने जताई है। वह आईआईटी कानपुर, आईआईएम अहमदाबाद और गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस लॉ एंड इकोनॉमिक्स में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन

इंटरनेशनल लॉ एंड इकोनॉमिक्स की दो दिवसीय (तीन-चार सितंबर) कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रो. एरोल डिसूजा ने कहा कि आईआईटी की पढ़ाई कॉस्ट बेस्ड है। मुनाफा नहीं लिया जाता है। जो खर्च होता है, वही फीस के रूप में लिया जाता है। सत्र 2015-16 में फीस नहीं बढ़ाई गई थी। इस बार (2016-17) फाइनेंस कमेटियां फीस स्ट्रक्चर का रिवीजन कर रही हैं। जल्द ही नतीजा सामने आएगा। प्रो. डिसूजा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी जायज है। आईआईएम के प्रोफेसर ने आईआईटी की फीस बढ़ोतरी को भी सही ठहराया। कहा कि सालाना दो लाख रुपये फीस करना अच्छा है। बता दें 2015-16 में आईआईटी की सालाना फीस 90 हजार रुपये थी।
विज्ञापन

22 तक भरें ऑनलाइन फार्म
आईआईएम में एडमिशन के कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के ऑनलाइन फार्म 22 सितंबर को शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 18 अक्तूबर से मिलेगी। चार दिसंबर को टेस्ट कराया जाएगा। इसका एग्जाम सेंटर कानपुर के पीएसआईटी में भी बना है। जनवरी 2017 के दूसरे सप्ताह में कैट का रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आईआईएम
लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, बंगलूरू कर्नाटक, कोझीकोड केरला, इंदौर, शिलांग, रोहतक, रांची, रायपुर, त्रिचि तमिलनाडु, काशीपुर उत्तराखंड, उदयपुर राजस्थान, नागपुर महाराष्ट्र, विशाखापट्टनम आंध प्रदेश, बोध गया बिहार, अमृतसर पंजाब, संभलपुर ओडिशा, सिरमौर हिमाचल प्रदेश और जम्मू एंड कश्मीर।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed