फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   IG sacked sub-inspector in hardoi up

Hardoi: उपनिरीक्षक को आईजी ने किया बर्खास्त, नशे में हंगामा करने पर हुआ था निलंबित

Thu, 24 Nov 2022 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Nov 2022 09:45 PM IST
सार

डीएम आवास के सामने उपनिरीक्षक शराब के नशे में अभद्रता करते मिला था। लगातार पुलिस की छवि धूमिल करने की शिकायतें आ रही थीं। उपनिरीक्षक की कार्यशैली में सुधार न होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
IG sacked sub-inspector in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शराब के नशे में आए दिन राहगीरों से अभद्रता करने व हंगामा काटने के बाद निलंबित किए गए उपनिरीक्षक को बुधवार को आईजी ने बर्खास्त कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह शराब का लती है। पिछले वर्ष शराब के नशे में एक ई-रिक्शा चालक को पीटकर हंगामा काटते मिला था।

विज्ञापन


एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में ही तैनात था। 21 जुलाई की रात वह बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के एसपी आवास की लगी गारद पर जांच करने पहुंच गया। निरीक्षण पुस्तिका में अपने उच्चाधिकारियों के विषय में अभद्र, भ्रामक टिप्पणी लिखी और अपने हस्ताक्षर के स्थान पर डीजीपी देवेंद्र सिंह का नाम लिख दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम आवास के सामने भी वह शराब के नशे मेें अभद्रता करते मिला था। लगातार पुलिस की छवि धूमिल करने की शिकायत आई थी। उपनिरीक्षक की कार्यशैली में सुधार न होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed