{"_id":"637f97188e7f8847614dc441","slug":"ig-sacked-sub-inspector-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: उपनिरीक्षक को आईजी ने किया बर्खास्त, नशे में हंगामा करने पर हुआ था निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: उपनिरीक्षक को आईजी ने किया बर्खास्त, नशे में हंगामा करने पर हुआ था निलंबित
Thu, 24 Nov 2022 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:45 PM IST
सार
डीएम आवास के सामने उपनिरीक्षक शराब के नशे में अभद्रता करते मिला था। लगातार पुलिस की छवि धूमिल करने की शिकायतें आ रही थीं। उपनिरीक्षक की कार्यशैली में सुधार न होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में शराब के नशे में आए दिन राहगीरों से अभद्रता करने व हंगामा काटने के बाद निलंबित किए गए उपनिरीक्षक को बुधवार को आईजी ने बर्खास्त कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह शराब का लती है। पिछले वर्ष शराब के नशे में एक ई-रिक्शा चालक को पीटकर हंगामा काटते मिला था।
विज्ञापन
एसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद से वह पुलिस लाइन में ही तैनात था। 21 जुलाई की रात वह बिना सक्षम प्राधिकारी के आदेश के एसपी आवास की लगी गारद पर जांच करने पहुंच गया। निरीक्षण पुस्तिका में अपने उच्चाधिकारियों के विषय में अभद्र, भ्रामक टिप्पणी लिखी और अपने हस्ताक्षर के स्थान पर डीजीपी देवेंद्र सिंह का नाम लिख दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम आवास के सामने भी वह शराब के नशे मेें अभद्रता करते मिला था। लगातार पुलिस की छवि धूमिल करने की शिकायत आई थी। उपनिरीक्षक की कार्यशैली में सुधार न होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह ने उसे बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन