{"_id":"5cdb9f20bdec22076d204e10","slug":"if-you-are-interested-in-music-than-navy-will-get-opportunity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संगीत में दिलचस्पी रखने वालों को नेवी में मौका, 19 मई तक करें आवेदन, जुलाई से शुरू होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत में दिलचस्पी रखने वालों को नेवी में मौका, 19 मई तक करें आवेदन, जुलाई से शुरू होगी भर्ती
Wed, 15 May 2019 10:45 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
अगर आपने दसवीं पास कर ली है और म्यूजिक का सर्टिफिकेट है तो भारतीय नौसेना में नौकरी हासिल कर सकते हैं। भारतीय नौसेना में सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की गई है।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है लेकिन इसके साथ ही आवेदक के पास म्यूजिक की जानकारी होने का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

Trending Videos
आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2019 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर पदों की पूरी जानकारी हासिल कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
अंतिम रूप से चुने जाने पर ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 14,600 रुपये प्रति महीने मिलेंगे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल तीन पर आ जाएगा। इसमें 21,700-69,100 का ग्रेड पे मैट्रिक्स होगा। इसके अलावा 5200 रुपये प्रति महीने और डीए मिलेगा।

ऐसे होगा चयन
इन पदों के लिए प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग बोर्ड और फाइनल स्क्रीनिंग बोर्ड द्वारा मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग बोर्ड का आयोजन दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में आयु, शैक्षिक योग्यता, म्यूजिक सर्टिफिकेट आदि की जांच की जाएगी। जो आवेदक इस जांच में पास होंगे वो दूसरे फेज में शामिल होंगे। इसमें फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल जांच होगी।
प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग बोर्ड 6-10 जुलाई 2019 तक आयोजित किया जाएगा। प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग बोर्ड में पास होने वाले उम्मीदवार फाइनल प्रिलिमनरी बोर्ड में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें आईएनएस कंजली कोलाबा मुंबई बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया 3-6 सितंबर 2019 तक होगी।