फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If there is a power outage due to fire or fault, call immediately.

Kanpur News: आग या फाल्ट से बिजली गुल हो तो तुरंत मिलाएं फोन

Mon, 20 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
If there is a power outage due to fire or fault, call immediately.
कानपुर देहात। दिवाली पर किसी वजह से आग लगने पर दमकल कर्मी त्वरित मदद के लिए तैयार हैं। रूरा, अकबरपुर, माती, झींझक, डेरापुर, रसूलाबाद, सिकंदरा व भोगनीपुर में फायर टैंकर उपलब्ध हैं। वहीं चार फ्लोट पंप और तीन अग्निशमन बाइकें भी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

पटाखे फोड़ने के दौरान सतर्कता बरतने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें अभिभावकों की मौजूदगी में पटाखे छुड़ाने और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। वहीं अगर किसी वजह से आग लगने की घटना हो तो तुरंत अग्निशमन सेवा हेल्पलाइन या फिर पुलिस सहायता हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं। इसी प्रकार बिजली निगम की ओर से भी दीवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यदि कहीं फाल्ट या अन्य किसी वजह से बिजली गुल हो जाए तो जिले के 47 उपकेंद्रों पर तैनात जेई मौजूद रहेंगे। कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करने के तत्काल बाद लाइनमैनों की टीम सक्रिय होगी और फाल्ट दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

..............
बिजली समस्या पर फोन मिलाएं
- कंट्रोल रूम नंबर -9415909046
- सोशल मीडिया सेल नंबर- 9415909059
- अधीक्षण अभियंता -8004938792
............
आग लगने पर फोन करें
- आपात काल नंबर - 112
- अग्निशमन सेवा हेल्पलाइन - 101
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी -9340841332
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed