फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If there are two pan, make a surrender, otherwise it will take 10 thousand fines

दो पैन हैं तो एक सरेंडर कर दें, नहीं तो लगेगा 10 हजार जुर्माना

Sat, 27 Jul 2019 05:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
If there are two pan, make a surrender, otherwise it will take 10 thousand fines
पैन कार्ड - फोटो : फाइल फोटो

यदि आपके पास दो परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) हैं तो इनमें से एक तत्काल सरेंडर करा दें। अन्यथा आयकर विभाग 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा सकता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। कालेधन पर अंकुश लगाने और पैन धारकों का रिकार्ड दुरुस्त रखने के लिए पैन की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


आयकर अधिकारी बताते हैं कि पैन एक यूनीक नंबर होता है। जिस तरह से दो लोग या दो कंपनियों के पैन समान नहीं हो सकते हैं। उसी तरह एक ही शख्स या कंपनी दो पैन नहीं रख सकते। यदि गलती से दो पैन बन गए हैं तो उसे सरेंडर करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। सरेंडर करने, नाम सुधार या एड्रेस चेंज जैसे बदलावों के लिए फार्म समान होते हैं।
विज्ञापन


नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की वेबसाइट पर जाकर नए पैन के लिए आवेदन करने वाले लिंक पर फॉर्म भरें। जो पैन जारी रखना चाहते हैं, उसे फॉर्म में सबसे ऊपर दर्ज करें। दूसरे पैन की जानकारी फॉर्म के कॉलम नंबर-11 में भरें। इसके अलावा जिस पैन को रद्द करवाना है, उसकी कॉपी फॉर्म के साथ लगा दें। यदि किन्हीं कारणों से पैन खो गया है या खराब हो गया है तो नया बनवाने के बजाय पुराने पैन का डुप्लीकेट बनवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed