फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If the hearing was not done, started cleaning, the young man had complained to Jalkal many times, waterlogging starts in the rain

नहीं हुई सुनवाई तो, शुरू कर दी सफाई: युवक ने जलकल को कई बार की थीं शिकायतें, बारिश में होने लगता है जलभराव

Wed, 06 Jul 2022 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 07:32 PM IST
सार

कानपुर में जलकल विभाग में कई शिकायतों के बाद भी बर्रा-7 में नाला सफाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह खुद ही सीवर चेंबर की सफाई कर दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलकल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
If the hearing was not done, started cleaning, the young man had complained to Jalkal many times, waterlogging starts in the rain
युवक कृष्ण कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में वार्ड 34 रतनलाल नगर बर्रा सात सीवर चेंबर की सफाई नहीं हुई, जिससे बारिश में फिर से जलभराव होने का डर लोगों को सताने लगा है। सीवर चेंबर सफाई की मांग समाजसेवी कृष्ण कुमार ने 13 जून को जलकल जोन पांच अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर किया था,लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन

इस पर बुधवार को हाथ में फावड़ा लेकर समाजसेवी कृष्ण कुमार सीवर चेंबर में उतरे और विरोध जताते हुए सीवर की सफाई शुरू कर दी। इस दौरान इलाकाई लोगों में भी काफी आक्रोश है। कृष्ण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता जलकल अश्वनी यादव और सफाई नायक सुनील व सहदेव को सीवर चेंबर सफाई को लेकर फोन किया गया था, लेकिन तीन दिन से सिर्फ मौखिक आश्वासन मिल रहा है।

विज्ञापन

अभी तक सफाई का कार्य शुरू नहीं हुआ। इलाकाई राजन लाल अवस्थी, रमेश चंद शर्मा, राम राजपाल आदि ने बताया कि जरा सी बारिश में सीवर चैंबर से पानी घर के बाहर भर जाता है और अधिक बारिश होने से सीवर का गंदा पानी घर के अंदर भी पहुंच जाता है। इससे समस्या अधिक हो जाती है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed