फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If driving license has expired or is about to happen then read this news, your DL will be made easily

ड्राइविंग लाइसेंस हो गया है एक्सपायर या होने वाला है तो पढ़ें ये खबर, आसानी से बन जाएगा आपका डीएल

Sat, 11 Sep 2021 12:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Sep 2021 12:39 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने यह सहूलियत रिन्यूवल कराने वाले उन लाइसेंसधारियों को दी है, जो एलएमवी का डीएल रिन्यू करा रहे हों, उन्हें सिर्फ पेनॉल्टी फीस देकर मनचाही तारीख मिल जाती है। उस दिन सर्वोदय नगर आरटीओ ऑफिस जाकर आरआई से मिलें।

विज्ञापन
If driving license has expired or is about to happen then read this news, your DL will be made easily
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने वाले उन लोगों के लिए आसान मौका है, जिनका डीएल एक्सपयर हुए दो से तीन महीने या कई साल बीत चुके हैं। उन्हें ऑनलाइन रिन्यूवल की फीस के साथ लेट फीस जमा करने पर मनचाही तारीख पर स्लॉट मिल जाएगा। उसी दिन जाकर अपनी फोटो खिंचाएं और नया डीएल बनवा लें। जिनका डीएल काफी पहले एक्सपायर हो चुका है, उन्हें ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने पर दो से तीन महीने आगे की तारीख मिलेगी।
विज्ञापन


एलएमवी को है सहूलियतें, हैवी में देना होगा टेस्ट
याद रहे कि परिवहन विभाग ने यह सहूलियत रिन्यूवल कराने वाले उन लाइसेंसधारियों को दी है, जो एलएमवी का डीएल रिन्यू करा रहे हों, उन्हें सिर्फ पेनॉल्टी फीस देकर मनचाही तारीख मिल जाती है। उस दिन सर्वोदय नगर आरटीओ ऑफिस जाकर आरआई से मिलें। वहां पर फॉर्म अप्रूवल कराकर फोटा खिंचाएं और डीएल आपके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


जिनका हैवी वाहनों के लाइसेंस एक्सपायर हुए दो से तीन महीने से लेकर सालों बीत गए हों, उन्हें रिन्यूवल कराने के लिए रोडवेज के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में टेस्ट देना होगा। अगर हैवी वाहनों का डीएल एक्सपायर होने वाला है या एक्सपायर हुए सिर्फ एक महीना बीता है तो हैवी डीएल के रिन्यूवल कराने में भी टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन डीएल धारियों का लाइसेंस एक्सपायर हुए कई महीने या साल बीत गए हैं, वह ऑनलाइन रिन्यूवल की फीस और जुर्माना फीस जमा कर मनचाही तारीख ले सकते हैं। हल्के वाहन यानी एलएमवी जैसे बाइक या कार के लिए ही सहूलियत है। हैवी लाइसेंस का रिन्यूवल कराने के लिए अगर एक्सपायरी डेट महीनों, सालों पहले बीत चुकी है तो उन्हें रोडवेज सेंटर में टेस्ट देना होगा। एलएमवी को राहत दी गई है। 
सुधीर कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रशासन, कानपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed