फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If alcohol is found in the car then Happy New Year will be celebrated in the police station

Kanpur: गाड़ी में मिली एल्कोहल…तो थाने में मनेगा हैप्पी न्यू ईयर, डीसीपी ट्रैफिक बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव चलेगा

Sat, 28 Dec 2024 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

Kanpur News: नए साल  पर पुलिस के द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान खासकर ड्रिंक एंड ड्राइव चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की कि नववर्ष पर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
If alcohol is found in the car then Happy New Year will be celebrated in the police station
जेल में बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अगर आप नए साल के जश्न का मजा थाने में नहीं मनाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं। सीपी ने आदेश जारी किए हैं कि 31 दिसंबर की रात किसी ने भी शराब पीकर हुड़दंग मचाया या फिर गाड़ी में शराब मिली तो थाने में गुजारनी पड़ेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि पिछले सालों में देखा गया है कि 31 दिसंबर की रात युवा शराब पीकर सड़कों पर स्टंट करते हुए तेजी से बाइक चलाते हैं। इसके चलते कई बार वह सड़क हादसों का कारण बन जाते हैं। ऐसे में इस साल नए साल की शुरुआत हादसों से न हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं
जो भी शराब पीकर बाइक या कार चलाते व स्टंट करते पकड़ा जाएगा, उन्हें संबंधित थानों में बंद कर दिया जाएगा। पुलिस के द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान खासकर ड्रिंक एंड ड्राइव चलाया जाएगा। अपील की कि नववर्ष पर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed