{"_id":"5cd267f2bdec22077f3aceaa","slug":"icse-result-2019-vanya-ansh-avi-khanna-top-in-kanpur-with-99-in-class-x","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE Result 2019: 99 % अंकों के साथ वान्या जालान और अंश अवि खन्ना बने कानपुर टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE Result 2019: 99 % अंकों के साथ वान्या जालान और अंश अवि खन्ना बने कानपुर टॉपर
Wed, 08 May 2019 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 May 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
वान्या जालान और अंश अवि अपने माता-पित के साथ, काव्या द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक हासिल कर स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, काकादेव के अंश अवि खन्ना ने यूपी में तीसरा और कानपुर में पहला स्थान पाया है। कहते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के लिए अपनी दिनचर्या में कोई खास बदलाव नहीं किया था। बस रोजाना सेल्फ स्टडी जरूर की। बहन प्रियांशी को अंश अपना आदर्श मानते हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षा और कॉलेज में टॉप किया था। अंश का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का है जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। व्यवसायी पिता विकास खन्ना और प्रोफेसर मां सोनिया खन्ना अपने बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
स्कोर कार्ड
- अंग्रेजी- 96
- गणित- 100
- कंप्यूटर- 100
- साइंस- 100
- हिंदी- 99
वान्या का सपना साफ्टवेयर इंजीनियर
आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंकों से सफल हुईं विष्णुपुरी निवासी वान्या जालान साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। वे अपनी सफलता के श्रेय मां प्रीति जालान को देती हैं। कहती हैं कि मां ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बिजनेस मैन पिता पुलकित जालान ने उनका हौसला हमेशा बढ़ाया। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन महिला सुरक्षा से संबंधित एक सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया का न के बराबर इस्तेमाल किया। हमेशा नोट्स बनाकर पढ़ाई की। वान्या जालान जयपुरिया स्कूल से 10वीं की छात्रा हैं।
स्कोर कार्ड
- अंग्रेजी 96
- हिंदी 99
- एसएसटी 100
- गणित 100
- साइंस 98

सोच सकारात्मक रखें और इरादे मजबूत- काव्या द्विवेदी
मर्सी मेमोरियल स्कूल किदवई नगर कानपुर की छात्रा काव्या द्विवेदी ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए। काव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया। काव्या के पिता आनंद कुमार द्विेवेदी पेशे से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। काव्या कहती हैं कि उनके जीवन का उद्देश्य माता-पिता का मान बढ़ाना और देश का नाम रोशन करना है। काव्या ने कहा कि सोशल मीडिया को पढ़ाई का अच्छा माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। सोच सकारात्मक रखें और इरादे मजबूत।