फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   I don't have own a single car but socialist have many expensive cars

मेरे पास एक कार नहीं, समाजवादियों के पास 200 लग्जरी गाड़ियां: पीएम मोदी

Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
 I don't have own a single car but socialist have many expensive cars
जनसभा काे संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी (फाइल फाेटाे)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के बीच यूपी के कन्नौज की रैली में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की महंगी और लग्जरी कारों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनके पास कोई कार नहीं, लेकिन समाजवादियों के पास 200 से ज्यादा मंहगी लग्जरी गाड़ियां हैं।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में 5 करोड़ के समाजवादी कार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, “मेरे पास एक भी कार नहीं है, लेकिन ये लोग जो खुद को समाजवादी कहते हैं… अपने पास महंगी और लग्जरी कारें रखते हैं.”

विज्ञापन

दरअसल, बीते दिनों मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव अपनी पसंदीदा और 5 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार के लिए सुर्खियों में थे. हालांकि, तब प्रतीक ने अपने बचाव में कहा था कि उन्होंने लोन पर कार ली है और उनके पास पूरे कागज हैं. उनका तर्क था कि वो इनकम टैक्‍स देते हैं, ऐसे में विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ होगा- मोदी

 I don't have own a single car but socialist have many expensive cars
जनसभा काे संबाेधित करते नरेंद्र माेदी

इसके साथ ही मोदी ने उत्तर प्रदेश को बचाने, बनाने और आगे बढ़ाने का सपना दिखाया और कहा कि इसके लिए बीजेपी ही एकमात्र आशा की किरण है।

मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही उनकी पहली मीटिंग में किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर दिया जाएगा और ऐसा करवाना उनकी जिम्मेदारी होगी।

इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया. मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में ऐसे नेता हैं जो वोट मांगने आए, उनको इतना मालूम नहीं है कि आलू खेत में होता है या फैक्ट्री में।”

नोटबंदी के फैसले का सही बताते हुए मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद जहां जहां चुनाव हुए भाजपा विजयी हुई, ये दिखता है कि इस देश का गरीब से गरीब इंसान भाजपा से जुड़ गया है।

उत्तर प्रदेश की बदहाली का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “अंग्रेजी में यूपी का मतलब ‘अप’ होता है लेकिन आज यूपी में कहीं अप नज़र नहीं आता सब डाउन नज़र आता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed