फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband wife started fighting on road in hamirpur

तू-तू, मैं-मैं के बाद बीच सड़क पर पत्नी छीनने लगी बाइक, वजह ये थी

Fri, 05 Oct 2018 08:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
husband wife started fighting on road in hamirpur
पति-पत्नी के बीच सुलह कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में पति-पत्नी की आपसी कलह शुक्रवार की शाम सरेआम हो गई। अदालत में चल रहे मुकदमे की तारीख में दोनों लोग अलग अलग आए थे। तारीख निपटाने के बाद शाम को कलक्ट्रेट परिसर के पास दंपति में तू-तू, मैं-मैं  करते हुए शादी में दी गई बाइक को पति से मांग बैठी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। 
विज्ञापन


सरीला निवासी सुनील पुत्र सरस्वती प्रसाद की शादी 18 फरवरी 2014 को मौदहा निवासी रामानंद की पुत्री प्रभा के साथ हुई थी। सुनील ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी पत्नी घर से जेवरात लेकर चली गई थी। जिस पर उसने पत्नी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं प्रभा ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न व भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया। तारीख में शुक्रवार को आए थे। वह अपने ताऊ जगदीश के साथ शादी में मिली बाइक से आया था। पेशी के बाद जब वह ताऊ के  साथ घर जाने लगा तभी परिसर के बाहर उसकी पत्नी बाइक को लेकर हंगामा करते हुए छीनने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि बाइक प्रभा के नाम होने पर उसे सौंप दी गई है। इस मौके पर महिला एसआई अनुपमा तिवारी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed