{"_id":"61ac95a794079808ff3e2a83","slug":"husband-wife-died-due-to-current-in-kanpur-countryside-wife-died-in-saving-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में करंट से पति पत्नी की मौत, पति को बचाने में पत्नी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में करंट से पति पत्नी की मौत, पति को बचाने में पत्नी की गई जान
Sun, 05 Dec 2021 04:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में रणधीरपुर गांव में रहने वाले गोलू (23) की शादी तीन साल पहले वंदना (22) से हुई थी। शनिवार की रात एक हादसे में दोनों की एक साथ मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
घर पर लोहे के दरवाजे में करंट आ रहा था। शनिवार देर रात लघुशंका के लिए उठे गोलू ने अंजाने में दरवाजा पकड़ लिया। दरवाजा छूते ही वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। उसकी चीख सुनकर जागी वंदना ने पति को बचाने का प्रयास किया और वह भी करंट की चपेट में आ गई।
इस बीच परिजन पहुंच गए और डंडे से खुले बिजली के तार को दरवाजे से अलग किया। इसके बाद किसी तरह दोनों को लेकर हवासपुर सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।