{"_id":"5e0757188ebc3e880d69c44d","slug":"husband-murdered-due-to-property-woman-wandering-for-justice-warns-of-self-immolation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: संपत्ति को लेकर की गई पति की हत्या, न्याय के लिए भटक रही महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: संपत्ति को लेकर की गई पति की हत्या, न्याय के लिए भटक रही महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Sat, 28 Dec 2019 06:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Dec 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में संपत्ति को लेकर हुई पति की हत्या के मामले में महिला न्याय के लिए भटक रही है। पति के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। घटना का खुलासा न होने पर उसने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है। थाना मुस्करा के मसगांव निवासी हरनाथ की बेटी राजेश्वरी की शादी रायबरेली के बरईपुर गांव निवासी रामप्रसाद के साथ 20 नवंबर 2017 को हुई थी।
राजेश्वरी ने बताया उसके तीन बेटियां पूर्णिमा (7), शिवांगी (4) व संध्या (एक) हैं। उसके ससुर रामकुमार के पास करीब करोड़ों की संपत्ति है। जिसकी देखभाल उसका देवर शिवप्रसाद ही करता है। उसने ससुर को अपने पक्ष में मिलाकर करीब एक करोड़ की जमीन बेची है। उस रकम से उसने कार, ट्रैक्टर खरीदा है और सीमेंट-सरिया की दुकान खोली है। उसी जमीन को बेचने में मिली रकम में उसका पति रामप्रसाद हिस्सा मांग रहा था।

इस पर 17 अप्रैल को देवर ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पाकर उसके पिता हरनाथ उसे घर लिवा लाए। महिला ने आरोप लगाया 6 दिसंबर को उसके पति रामप्रसाद की ससुर रामकुमार, देवर शिवप्रसाद, मामा राधेश्याम निवासी मलिकमऊ चौबारा थाना गुरुबक्शगंज व दूसरे मामा के लड़के शिवकरन पुत्र रामसनेही ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी।
पति की हत्या की खबर उसके पिता को पड़ोसियों ने दी तो वह ससुराल पहुंची, लेकिन देवर ने उसके परिजनों को चकमा देकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस पर पीड़िता के पिता ने रायबरेली कोतवाली में उसके देवर, ससुर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। लेकिन कोतवाल ने टरका दिया। उसे अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
कार्रवाई न होने पर पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। उसने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे 15 दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होगी।