फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband left at the behest of lover, woman gave threatened suicide by going to Lucknow after 10 days, investigation started

प्रेमी के कहने पर पति को छोड़ा, 10 दिन बाद लखनऊ जाकर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी, जांच शुरू

Fri, 23 Oct 2020 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Husband left at the behest of lover, woman gave threatened suicide by going to Lucknow after 10 days, investigation started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कन्नौज के ठठिया निवासी एक महिला ने प्रेमी के कहने पर पति को छोड़ दिया। दस दिन बाद प्रेमी ने विवाद होते ही महिला को ठुकरा दिया। वह पुलिस के पास दौड़ी पर कोई हल न देख लखनऊ पहुंचकर महिला ने आत्मदाह की धमकी दे दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला को ठठिया थाने लाकर प्रेमी, पति और परिजन तीनों के मध्य पंचायत कराई जा रही है।
विज्ञापन


महिला प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी है। प्रेमी ग्राम प्रधान का बेटा है। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला है। महिला दो बच्चों की मां है और गांव के प्रधान के 22 वर्षीय बेटे से प्रेम संबंध हो गया। प्रेमी के कहने पर चार अक्तूबर को रिश्तेदारों की मौजूदगी के बीच महिला ने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ तिर्वा कोतवाली के एक गांव में एक दिन रही।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे दिन हरदोई के बिलग्राम में दोनों किराये के मकान में रहने पहुंचे। इस बीच16 अक्तूबर को महिला का प्रेमी से विवाद हो गया। महिला की शिकायत पर पहुंची हरदोई पुलिस को देखकर प्रेमी भाग निकला। इस पर महिला गांव आई यहां माता-पिता और पहले पति ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। जबकि प्रेमी के पिता प्रधान ने भी अपने घर में रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता लखनऊ पहुंच गई। यहां सीएम को ट्वीट कर महिला ने विधानसभा के सामने बुधवार को आत्मदाह की चेतावनी दे दी। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने एक मकान से महिला को अभिरक्षा में लेकर ठठिया पुलिस को सूचना भेजी। ठठिया पुलिस गुरुवार की शाम उसे थाने लेकर आई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला स्वयं समझौता का प्रयास कर रही है। अगर महिला तहरीर देती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed