{"_id":"5d53c5338ebc3e6c935d0298","slug":"husband-killed-his-wife-in-unnao-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान, पत्नी का गला दबाया फिर सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान, पत्नी का गला दबाया फिर सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतारा
Wed, 14 Aug 2019 02:29 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के द्विवेदी नगर मोहल्ले में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी का पहले गला दबाया और सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
यह घटना सुबह करीब छह बजे की है। पत्नी की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पति अजय पोरवाल अपने सात साल के बेटे को लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।