{"_id":"5e2c4b6e8ebc3e8d430483f3","slug":"husband-hanged-himself-due-to-wife-got-addicted-to-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लगी शराब की लत तो पति ने किया मना, नहीं मानी तो तंग होकर फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को लगी शराब की लत तो पति ने किया मना, नहीं मानी तो तंग होकर फांसी पर झूला
Sat, 25 Jan 2020 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के शराब पीने की आदत से तंग आकर कानपुर के काकादेव निवासी युवक ने शनिवार सुबह कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की थी। इसकी वजह से भी वह आहत था।
परिजनों की तहरीर पर काकादेव पुलिस जांच शुरू की है। काकादेव निवासी राहुल (30) ने पड़ोस में रहने वाली शालू से 2008 में प्रेम विवाह किया था। रामआसरे ने बताया कि शादी से पहले बेटे राहुल को शालू के शराब पीने की जानकारी नहीं थी। दोनों में विवाद शुरू हो गया।
राहुल ने शालू के घरवालों से शिकायत करने के साथ ही उसकी शराब पीने की आदत छुड़वाने का प्रयास किया। इस पर ससुराल वाले राहुल पर ही आरोप लगाने लगे। दस जनवरी को दोनों के बीच पूरी रात झगड़ा हुआ। सुबह शालू मायके चली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को राहुल ससुराल पत्नी को लेने पहुंचा। विवाद होने पर ससुरालीजनों ने राहुल पीटा। रामआसरे ने बताया कि घर लौटने के बाद आहत राहुल कमरे में चला गया। सुबह कमरे से नहीं निकलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर काकादेव का कहना है कि घरवालों के आरोप की जांच की जा रही है।