{"_id":"638ef2a57d57fa6fed5bd768","slug":"husband-died-by-train-after-wife-refused-to-drink-alcohol-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Suicide: पत्नी ने शराब पीने से किया मना, तो पति ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Suicide: पत्नी ने शराब पीने से किया मना, तो पति ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
Tue, 06 Dec 2022 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:14 PM IST
सार
बिठूर थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रेन की पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त दिनेश सोनकर उर्फ पप्पू (45) निवासी रामनगर गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करता था। वह शराब का लती था। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात पत्नी किरन से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद परिजन सो गए थे। सुबह उठने के बाद दिनेश घर से कही चला गया था।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद दिनेश के ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। आनन फानन में परिजन दिनेश को लेकर रामा अस्पताल पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। दिनेश के कोई बच्चा नहीं था। उसने एक लड़की को गोद ले रखी थी, जिसकी उसने शादी कर दी थी।
विज्ञापन