{"_id":"5ef4da058ebc3e432b5abe6b","slug":"husband-cut-nose-of-wife-after-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति के सिर पर सवार हुआ खून, चाकू से काट दी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति के सिर पर सवार हुआ खून, चाकू से काट दी नाक
Thu, 25 Jun 2020 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
इलाज के बाद बैठी पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव कोतवाली क्षेत्र में देर रात नशे की हालत में पति ने पत्नी से झगड़े के बाद पहले उसे पीटा फिर चाकू से नाक पर हमला कर दिया। इससे करीब एक सेंटीमीटर हिस्सा कटकर अलग हो गया। इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने घायल को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। घायल के पिता ने दामाद, उसकी मां सहित तीन लोगों पर मारपीट व अंगभंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के भैसहरा गांव निवासी राजगीर मिस्त्री लाखन का बुधवार रात पत्नी शिवकांती से विवाद हो गया।

घटना के बाद पास खड़े मासूम बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो पति का खून खौल उठा। नशे की हालत में पति ने गुस्से में पत्नी को जमकर पीटा। पत्नी के शोर मचाने पर चाकू से नाक पर वार कर दिया। जिससे शिवकांती की नाक का कुछ हिस्सा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद लाखन कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
कोतवाल अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और परिजनों के कहने पर घायल को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह औरास थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव निवासी शिवकांती के पिता भगवानदीन सफीपुर कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दामाद, उसकी मां रीता और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की तफ्तीश जारी है।