{"_id":"62f7567a97930f660157a3bc","slug":"husband-committed-suicide-in-auraiya-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फांसी लगा की आत्महत्या
Sat, 13 Aug 2022 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:19 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सतेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के सिहौली में शनिवार सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिहौली निवासी सतेंद्र (28) पुत्र लाखन दोहरे का शव शनिवार सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे शौच क्रिया के लिए गयी देवेंद्र की पत्नी सुमन ने शव लटकता देख ग्रामीणों को जानकारी दी। मृतक के पिता लाखन दोहरे ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि आठ अगस्त को सतेंद्र की पत्नी खुशबू अपने तीनों बच्चों रितेश (5), अभिषेक (3), गुनगुन (छह माह) के साथ अपने मायके सरायं थाना भरथना जिला इटावा चली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को मृतक ने अपनी पत्नी को घर आने के लिए फोन किया तो उसके ससुर ने उसे धमकी दी। पूर्व में भी ससुरालीजन उसके साथ मारपीट व गली-गलौज कर चुके थे। जिससे क्षुब्ध होकर सतेंद्र ने आत्महत्या कर ली। सतेंद्र की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मालती देवी व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।