फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband brutally murdered his wife in fatehpur

Fatehpur: चरित्र पर करता था शक, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर शव के पास बैठा रहा पति, बेटे ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात

Thu, 26 May 2022 02:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 May 2022 02:31 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Husband brutally murdered his wife in fatehpur
महिला की फाइल फोटो व आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में फतेहपुर जिले के असोथर में अवैध संबंधों के शक पर बुजुर्ग ने पत्नी की बुधवार रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी के शव के पास बैठा रहा। हमले में वृद्धा की चीख सुनकर बेटे और आसपास के ग्रामीण पहुंचे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बुजुर्ग को हिरासत में लिया है। पुलिस मान रही है कि बुजुर्ग पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शक के चलते ही मार डाला है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरवल गांव निवासी ललिता (66) दरवाजे पर सो रही थी। उसका पति शिवबरन शर्मा पास में सोया था। छोटा बेटा घर से कुछ दूर निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। बड़ा बेटा बबलू पत्नी के साथ घर के अंदर सो रहा था। बेटे बबलू ने बताया कि रात करीब ढाई बजे मां की चीख सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि चीख सुनकर वह बाहर आया। मां के सिर और कंधे पर कुल्हाड़ी की चोट के निशान थे। पिता पास में कुल्हाड़ी हाथ में लेकर बैठा था। पिता करीब एक साल से मां पर शक करने लगा था।

उसने बताया कि मां नित्यक्रिया को जंगल जाती थी तो उसका पीछा करते थे। खेत, घरेलू कामकाज में भी मां के साथ ही पिता आते-जाते थे। वह मां पर शक करते थे। उन लोगों को लगता था पिता किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो गए हैं। निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति को हिरासत में लिया गया है। बेटे बबलू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed