सरिया से पत्नी की हत्याकर बच्चों को किया लहूलुहान फिर ट्रक के आगे कूदा मर्चेंट नेवी का पूर्व अफसर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दीपक के मानसिक रोगी होने की बात सामने आई है। घटना शनिवार रात की है। कस्बे के वार्ड नंबर 17 राजेंद्र नगर निवासी दीपक उर्फ दीपू (32) 2009 में मर्चेंट नेवी में बतौर अफसर भर्ती हुआ था। 2012 में उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद पत्नी रश्मि (28), बेटे मयंक (10) व हनी (3) के साथ घर में रहकर खेतीबाड़ी करता था।
इसके बाद वह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके घर से भागा और हरदुआ पुल के पास ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। इधर, दीपक को घर से भागता देखकर उसकी मां संतोषी को अनहोनी का शक हुआ। वह किरायेदारों के साथ दीपक के कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खोलकर भीतर गई, तो बहू और पोतों को लहूलुहान हालत में देख चीख पड़ी।
पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने वाले दीपक यादव मानसिक रोगी था। उसका कानपुर नगर के एक मानसिक चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। दीपक मर्चेंट नेवी में अफसर था। मानसिक तनाव के चलते उसने नौकरी छोड़ दी थी। बाकी मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग वत्स, एसपी, कानपुर देहात