{"_id":"5d0b8be88ebc3e48674d9b71","slug":"husband-brutally-murdered-his-second-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी करने के बाद जेवर और नगदी हड़प बैंक से पत्नी के नाम कराया लोन फिर उसे जिंदा जला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करने के बाद जेवर और नगदी हड़प बैंक से पत्नी के नाम कराया लोन फिर उसे जिंदा जला दिया
Thu, 20 Jun 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को लगा दी आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा व्यक्ति ने गुमराह कर महिला से शादी कर ली। उससे जेवर और नगदी हड़पने के साथ ही बैंक से उसके नाम लोन करा लिया। इसके बाद पहली पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। मृतका की बहन ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट भगुआ विकास नगर निवासी निधी पुत्री ऋषिराम सिंह ने गुरुवार को सदर कोतवाली में बहन सुनीता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि बहन के पति की 2012 में मौत हो गई थी। इससे बहन के नाम करोड़ों की प्रापर्टी आ गई।

जेवर और जमीन के लालच में शादीशुदा व्यक्ति ने महिला को गुमराह कर की थी शादी
इसके अलावा बहन के पास करीब पांच लाख के जेवर और सात लाख नगदी थी। बहन मैनपुरी के भोगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। इसी बीच बहन की मुलाकात राजीव कुमार गुप्ता उर्फ प्रदीप निवासी सीओ आफिस के सामने, मैनपुरी से हो गई। राजीव ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है।
वह दूसरी शादी करना चाहता है। सुनीता से शादी कर राजीव सदर कोतवाली कन्नौज के हौदापुर्वा में रहने लगा। 2014 में एक बेटा शिवाय हुआ। इस बीच राजीव ने सुनीता के सारे जेवर और नगदी हड़प ली। उसकी जमीन पर लोन ले लिया। लोन लेने के बाद राजीव पहली पत्नी नेमा देवी और दो अन्य को घर लेकर पहुंचा।
तब बहन सुनीता के सामने सच्चाई आई। विरोध करने पर इन लोगों ने 20 मार्च 2019 को सुनीता को जिंदा जला दिया। जानकारी होने के बाद जब वह राजीव के पास पहुंची तो उसने बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।