फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband bit off wife lover genitals in kanpur

पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग: रात घर न आने की बात कहकर गया था, लौटा तो रंगरलियां बना रही थी

Fri, 11 Apr 2025 09:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 09:34 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए हैलट भेजा। काम से बाहर गए पति की गैर मौजूदगी में महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी। 
 

विज्ञापन
Husband bit off wife lover genitals in kanpur
प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में थी पत्नी - फोटो : Meta AI

विस्तार

पति की गैर मौजूदगी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचना एक युवक को भारी पड़ गया। दोनों की मुलाकात के दौरान पति घर पहुंच गया। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने प्रेमी को पकड़ लिया। पिटाई के दौरान पति ने प्रेमी के गुप्तांग को दांतों से काट लिया। दर्द से कराहता युवक लहूलुहान हालत में बाबूपुरवा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए हैलट भेजा है।

विज्ञापन

बोलकर गया था रात को नहीं आऊंगा, फिर आ गया
मूलरूप से बेकनगंज निवासी युवक ने दो साल पहले बाबूपुरवा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया है। वह पत्नी संग बाबूपुरवा में ही किराये के मकान में रहता है। गुरुवार शाम वह जरूरी काम से बाहर गया था। जाते समय पत्नी से कहा था कि शुक्रवार सुबह लौटकर आएगा। देर रात वह बिना पत्नी को पहले से बताए घर पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले युवक और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख वह आपा खो बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द से कराहता रहा युवक
पत्नी को बुरा भला कहते हुए उसने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पति ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। लहूलुहान युवक दर्द से कराहता हुआ थाने पहुंचा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल को हैलट भेजा गया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed