{"_id":"66421653144ffec1e309cfe3","slug":"husband-beats-wife-breaks-arms-and-legs-also-stabs-himself-referred-to-prayagraj-in-critical-condition-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: पति ने पत्नी को पीट...हाथ-पैर तोड़े, खुद को मारा भी चाकू, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: पति ने पत्नी को पीट...हाथ-पैर तोड़े, खुद को मारा भी चाकू, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर
Mon, 13 May 2024 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 13 May 2024 07:03 PM IST
सार
Chitrakoot News: सीतापुर चौकी क्षेत्र में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। गंभीर हालत में पति को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में नशे में धुत शराबी पति ने घर आकर पत्नी की जमकर डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। आनन फानन दंपती को परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते पति को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला के समीप जोशी मोहल्ले की है। बनापार जोशी रविवार की शाम शराब पीकर घर आया और पत्नी कुनिया से विवाद करने लगा। किसी बात से खफा होकर पति ने पत्नी को डंडे से पीट दिया, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। यह देख पुत्र प्रेमचंद्र दोनों को जिला अस्पताल लाया। यहां गंभीर दशा के चलते डॉक्टर ने बनापार को प्रयागराज रेफर कर दिया। यहां घायल को इलाज जारी है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन