फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Husband beat wife in hardoi up

यूपी: सब्जी में हल्दी न डालने पर नाराज पति ने पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 22 Apr 2020 05:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Husband beat wife in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

हरदोई जिले के संडीला में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सब्जी में हल्दी न डाले जाने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी कोतवाली जा पहुंची। पत्नी की तहरीर पर पति के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से पति फरार है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलई मजरा अटसलिया निवासी रेशमा का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम देवराई निवासी कुलदीप के साथ चार वर्ष पूर्व हुआ था। रेशमा अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और इसके कारण शादी के बाद से कुलदीप भी बिलई में ही रहने लगा था।

विज्ञापन


ससुराल से मिली खेती में किसानी करता था। कोतवाली में दी गई तहरीर में रेशमा ने बताया कि बीते सोमवार की दोपहर उसने खाना बनाया था और पति कुलदीप को खाने के लिए दिया था। सब्जी में हल्दी नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से पति कुलदीप नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए रेशमा की पिटाई कर दी। बुधवार को पूरी घटना की जानकारी रेशमा ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल जगदीश यादव को दी तो उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद से रेशमा का पति कुलदीप फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed