फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hurt by molestation in Auraiya, married woman commits suicide by hanging

Auraiya Suicide: छेड़खानी से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी, भाई ने ननदोई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

औरैया जिले में छेड़खानी से आहत विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। भाई ने बहन के ननदोई पर छेड़खानी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Hurt by molestation in Auraiya, married woman commits suicide by hanging
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कानपुर देहात के थाना रूरा निवासी पीड़ित भाई ने कस्बा खानपुर निवासी बहन के साथ ननदोई द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि इससे प्रताड़ित होकर बहन ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

सूचना के बाद जब तक वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे, तब तक ससुरालीजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम पहुंचा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट की दर्ज। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

गांव जजमुईया कानपुर देहात निवासी पीड़ित भाई ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन अरूणा उर्फ किरन की शादी कस्बा खानपुर निवासी दीपू से 2013 में की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पुत्री के ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये व एक सोने की चेन की मांग करने लगे। इस पर बहन ने उन्हें जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कई बार पिता और अन्य परिवारीजनों के साथ बहन के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अडिग रहे। धमकी भी दी कि यदि मांग पूरी न की, तो तुम्हारी बहन को फांसी पर लटका कर मार देंगे। उसी घर में बहन के ननदोई मनोज व ननद कमलेश कुमारी भी रहती हैं।

वहीं पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने ननदोई द्वारा छेड़खानी किए जाने की बात बताई थी। भाई ने छेड़खानी से पीड़ित होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने पुत्री की मौत पर ससुरालीजनों पति दीपू, जेठ सोहन व मुन्ना लाल व ननद कमलेश, ननदोई मनोज पर दहेज की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग पाया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed