फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human Trafficking Gang busted for abducting and selling teenage girls, six including couple arrested

Human Trafficking: किशोरियों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह का राज फाश, दंपती समेत छह गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2023 08:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 08:36 PM IST
सार

रायपुरवा पुलिस ने एटा से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरोह ने छह किशोरियों को बेचने की बात स्वीकारी है। गिरोह द्वारा बिहार व झारखंड की मासूमों को भी शिकार बनाया जाता था। बता दें कि गिरोह लड़कियों को 50-60 हजार रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन
Human Trafficking Gang busted for abducting and selling teenage girls, six including couple arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने घरों से नाराज होकर चली जाने वाली और बेसहारा किशोरियों को अपने चंगुल में फांसकर बेचने वाले गिरोह का रायपुरवा पुलिस ने राज फाश किया है। शुक्रवार रात को एटा से दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक किशोरी को भी मुक्त कराया है।

विज्ञापन


अक्तूबर में लापता हुई इस किशोरी के मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में यह गिरोह हत्थे चढ़ गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। डीसीपी सेंट्रल रविंद्र कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2022 में रायपुरवा निवासी 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने एक शख्स पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। हालांकि मामले की जांच जारी थी। इस बार पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा और इकबाल उर्फ राजू व उसकी पत्नी चांदनी उर्फ पूजा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना देने के नाम पर किया था अगवा
पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी नाराज होकर घर से चली गई थी। इसी दौरान चांदनी की उस पर नजर पड़ी। उसने उससे बातचीत शुरू कर सांत्वना दी। घरवालों के खिलाफ भड़काया और मदद करने का आश्वासन दिया। किशोरी उसके झांसे में आ गई थी। उसके बाद चांदनी व उसका पति इकबाल उसको लेकर चले गए थे।

50 हजार में किया था किशोरी का सौदा
इकबाल व चांदनी ने किशोरी को नत्थूलाल को बेचा था। इसके एवज में 50 हजार रुपये लिए थे। पूछताछ में नत्थूलाल ने बताया कि उसने अपने बेटे के लिए किशोरी को खरीदा था। सवाल है कि पुलिस ने उसके बेटे को आरोपी क्यों नहीं बनाया। उच्चाधिकारियों का कहना है कि केस की विवेचना जारी है।

किशोरी की समझदारी से पकड़ा गया गिरोह
पुलिस तो हाथ पर हाथ धरे बैठी थी। खुलासे के पीछे मुख्य भूमिका पीड़ित किशोरी की है। उसी ने एक दिन अपने परिजनों को किसी तरह फोन कर बताया कि वह एटा में है। तब पता चला कि वह इन आरोपियों के चुंगल में है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस नंबर ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  • - इकबाल उर्फ राजू, ग्राम सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
  • चांदनी उर्फ पूजा, सराय अगहत, थाना नयागांव, जिला एटा
  • धनपाल, हरेंडी, थाना उसैहत, जिला बदायूं
  • गुड्डू, गांव भकरौली, थाना उसैहत, जिला बदायूं
  • हरि सिंह, नई बस्ती भौंती कीलापुर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर
  • नत्थूलाल, कलिया काजिमपुर, थाना कुंवरगांव जिला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed