{"_id":"608a51a68416c0684b1f75e3","slug":"human-trafficking-case-woman-returned-from-oman-recorded-statement-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी का मामला: कोर्ट में बोली पीड़िता- मां-बेटे ने दिया था नौकरी का झांसा, विदेश में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी का मामला: कोर्ट में बोली पीड़िता- मां-बेटे ने दिया था नौकरी का झांसा, विदेश में बेचा
Thu, 29 Apr 2021 11:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:58 AM IST
सार
उन्नाव निवासी महिला को कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने ओमान से विदेश मंत्रालय की मदद से रेस्क्यू करवाकर वापस लाने में सफलता पाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान से लौटी महिला ने उन्नाव में कांशीराम कालोनी निवासी मां-बेटे पर झांसा देकर विदेश भेजने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस अब इन दोनों को आरोपी बनाकर मामले की जांच करेगी। अगर साक्ष्य मिलेंगे तो मां-बेटे के खिलाफ भी चार्जशीट लगाएगी।
उन्नाव निवासी महिला को कानपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने ओमान से विदेश मंत्रालय की मदद से रेस्क्यू करवाकर वापस लाने में सफलता पाई थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले ही पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए थे लेकिन कोर्ट में बयान होना बाकी था।
इंस्पेक्टर कर्नलगंज प्रभुकांत ने बताया कि बुधवार को महिला के कोर्ट में बयान दर्ज हुए। जिसमें महिला ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी एक मां-बेटे ने उससे विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने मुजम्मिल और अति उर्र रहमान से मिलवाया था। जिन्होंने उसे ओमान भेजा गया। जहां उसको बेचा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मां-बेटे को आरोपी बनाया जाएगा। विवेचना के दौरान उनके खिलाफ साक्ष्य तलाशे जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।