फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human Trafficking businessmans wife had threatened if asked for child back she would send him to jail

Human Trafficking: कारोबारी की पत्नी ने धमकाया था, कहा- बच्चा वापस मांगा तो फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगी

Thu, 12 Dec 2024 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

Kanpur News: बच्चे को खरीदने और बंधक बनाकर मजदूरी कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यापारी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि कारोबारी की पत्नी ने बच्चा वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Human Trafficking businessmans wife had threatened if asked for child back she would send him to jail
Kanpur Human Trafficking - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में मानव तस्करी के आरोप गिरफ्तार फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद की पत्नी ने बच्चा वापस मांगने पर बच्चे को चोरी और फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। कहा था कि रुपये दिलाओ या दूसरे लड़के को भेजो, तब बच्चे को ले जाना। यह बात अबतक की जांच में पता चली है। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के मोतिहारी चंपारन निवासी श्रीभगवान पत्नी व बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहकर एक घर में खाना बनाने का काम करता है। उनके ताऊ का बेटा और बच्चों की तस्करी करने का आरोपी दलाल पप्पू यादव अच्छे दोस्त हैं। पता चला है कि ताऊ के बेटे ने पहले उससे बच्चे को कमाने के लिए पप्पू के साथ भेजने की बात कही थी, लेकिन तब उसने इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन

बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए मना लिया
हालांकि जब वह काम पर गए तो पत्नी को बातों में फंसाकर आरोपियों ने काम पर भेजने के एवज में 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने का झांसा देते हुए बच्चों को अपने साथ ले जाने के लिए मना लिया। इसी के बाद पप्पू दोनों बच्चों को लखनऊ के आलमबाग निवासी कारोबारी सुनील मलिक के घर ले आया। चार नवंबर को एक बच्चा सुनील के दामाद अंकित के घर गोविंदनगर आ गया।

विज्ञापन

ससुर व पत्नी को तलाश रही है पुलिस
श्रीभगवान ने बताया कि जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने बच्चे को वापस भेजने के लिए अंकित से संपर्क किया। अंकित की पत्नी साक्षी ने पप्पू यादव से रुपये दिलाने या दूसरे लड़के को भेजने पर ही बच्चे को लौटाने की बात कही। साथ ही धमकाया कि ज्यादा दबाव बनाओगे तो बच्चे को चोरी के केस में जेल भिजवा देंगे। तब उन्होंने पुलिस की मदद ली थी। फिलहाल पुलिस अंकित के ससुर व पत्नी को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed