फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Human face of Banda police who saved a injured

जब लोगों ने पुलिस के इस चेहरे की खूब की प्रशंसा, बात ही कुछ ऐसी थी

Thu, 02 May 2019 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 May 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Human face of Banda police who saved a injured
घायल को पीठ पर लादकर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में कोतवाली अतर्रा में बुधवार रात डायल-100 लखनऊ से सूचना मिली कि एक युवक बांदा व अतर्रा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कहीं गिर गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ने थाना मोबाइल दस्ते पर तैनात आरक्षी पवन कुमार व अमित कुमार को मौके पर जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


युवक की खोज में निकले पुलिस कर्मियों ने खरहंड व अतर्रा के बीच गाड़ी खड़ी करके घायल को पटरी-पटरी खोजते हुए लगभग 2.5 किमी की दूरी पर पहुंचे। जहां ट्रेन से गिरे घायल को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। परिवारीजनों ने पुलिस के इस नेक काम के लिए उनको धन्यवाद दिया। इस मामले की जानकारी लोगों को हुई तो वह पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते रहे। पुलिस के इस नेक काम को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed