फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   HT line breaks down, 20 cattle died in jalaun

जालौन: एचटी लाइन टूटकर गिरी, चपेट में आकर 20 मवेशी मरे

Sun, 30 Aug 2020 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
HT line breaks down, 20 cattle died in jalaun
घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम जयेंद्र कुमार सिंह व लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कदौरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आए 20 पालतू मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर आनन फानन में एसडीएम मौके पर पहुंचे और मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफन कराया। ग्रामीणों का आरोप है विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन


रविवार को बागी रोड स्थित एक खेत में निकली हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां चर रही 20 मवेशियों की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मवेशियों की मौत की सूचना पर कुछ ही देर में घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


एक साथ 20 मवेशियों के मरने की सूचना ग्रामीणों ने नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह व एसडीएम जयेंद्र कुमार सिंह को दी। जिस पर एसडीएम, बीडीओ अतिरंजन सिंह व पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विपिन सचान के साथ पहुंचे और मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर मवेशियों को दफन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में कई जगह तार जर्जर व नीचे है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी तारों को ठीक नहीं करते।

वहीं सूचना मिलने पर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई के लिए कहा। एसडीएम जयेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर पशुपालकों की सूची बनाई जा रही है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी तार झूल रहे है, उन्हें तत्काल सही कराया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आनन फानन में टूटे तार को सही कर दिया ताकि उन्हें विरोध का सामना न करना पड़े।

पुष्पक एक्सप्रेस से टकराकर दो मवेशी मरे
झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन पर रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से अन्ना मवेशी टकरा गए और दो मवेशी इंजन में फंसकर कट गए। जिससे ट्रेन दस मिनट खड़ी रही। इसके चलते मालगाड़ी को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया।

रविवार को अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से आ रही पुष्पक एक्सप्रेस जब भुआ से उरई के लिए आ रही थी, तभी 10.41 बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास अन्ना मवेशियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसपी सिंह ने ट्रेन रोकी, तब तक दो मवेशी ट्रेन के इंजन में फंस गए और ट्रेन खड़ी हो गई।

ट्रेन चालक ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम झांसी को सूचना दी। इसके बाद चालक ने सह चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया, तब जाकर पुष्पक 10.50 बजे गंतव्य की रवाना हुई। ट्रेन चालक की सूचना के बाद कानपुर की ओर से झांसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के चालक को काशन आर्डर देकर निकाला गया।

अन्ना मवेशियों ने रोका संत कबीरनगर एक्सप्रेस का रास्ता
मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस जब रविवार की दोपहर करीब एक बजे भुआ यार्ड से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशी ट्रेन के सामने आ गए। तीन मवेशियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहां भी 12.50 बजे से 1 बजे तक करीब दस मिनट ट्रेन खड़ी रही। चालक वीके कुशवाहा ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed