फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   How to be 42 new Arms licensed ?

कैसे बने 42 नए असलहा लाइसेंस?

Thu, 12 Feb 2015 03:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 12 Feb 2015 03:09 AM IST
विज्ञापन
How to be 42 new Arms  licensed  ?
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जिले में एक साल में 42 नए असलहा लाइसेंस बना दिए गए। अब डीएम को यह असलहा लाइसेंस जारी करने का आधार बताना होगा।
विज्ञापन


गृह विभाग के नोटिस देकर जवाब मांगे जाने के कारण इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। हालांकि एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।

2012 में असलहा लाइसेंस जारी करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि जरूरतमंद लोगों को ही असलहा लाइसेंस दिए जाएं। बाद में हाईकोर्ट ने असलहा लाइसेंस जारी करने पर और कड़ी गाइड लाइन बनाई थी।

इसके बावजूद जिले में लाइसेंस बनते रहे। गृह विभाग ने डीएम को नोटिस जारी करके पूछा है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद नए शस्त्र लाइसेंस क्यों जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन


लाइसेंस जारी करने का आधार क्या रहा है। एक साल के अंदर बने लाइसेंस का ब्योरा भी मांगा गया है। जवाब तैयार करने के लिए असलहा विभाग में सूची तैयार होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में कुल 112 शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। इसमें 70 लाइसेंस वरासत (लाइसेंस धारक की मौत के बाद आश्रित को) के बने। 42 लाइसेंस नए बनाए गए।

इनमें से पांच हाईकोर्ट के आदेश पर बनाए जाने की बात सामने आई है। एडीएम सिटी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नोटिस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिर्फ अखबारों में ही पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed