{"_id":"572268a84f1c1b6330a91b9d","slug":"house-tax-make-devlopment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स के हिस्से से होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स के हिस्से से होगा विकास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
आईआईए भवन में जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद शहर के उद्यमी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले हाउस टैक्स का 60 फीसदी धन अब यहीं के विकास पर खर्च होगा। पनकी, दादानगर में ट्रकों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए अब ट्रकों का चालान किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए कमेटी बनेगी जिसमें उद्यमियों को भी शामिल किया जाएगा। गुरुवार को आईआईए भवन में जिला उद्योग बंधु की बैठक में ये निर्देश जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दिए। उन्होंने पिछली बैठकों में हुए निर्णयों पर चर्चा के बाद सार्थक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने टाइम ऑन डिमांड (टीओडी) बिल संबंधी समस्या का समाधान लोक पाल के आदेश के अनुसार करने के लिए कहा। वहीं प्लास्टिक उद्यमियों से कोई भी नए प्लास्टिक का उत्पादन न करने, अब तक हो चुके उत्पादन को डंप करते हुए उसे गोदामों से हटाने के भी निर्देश दिए। कहा कि उद्यमी संगठन इस मसले पर खुद आगे आएं। इस संबंध में प्लास्टिक एसोसिएशन को पत्र भेजा जा रहा है। ताकि भविष्य में छापेमारी की कार्रवाई से बचा जा सके। साथ ही कहा कि दाल की जमा खोरी नहीं होने दी जाएगी। पिछली बार दाल के दाम बढ़ने पर दाल कारोबारियों ने खुद सस्ती दाल बेची थी। बैठक में एडीएम सिटी अविनाश सिंह, जीएम डीआईसी अनिल कुमार, आईआईए के पदाधिकारी नवीन खन्ना, आलोक अग्रवाल, सुनील वैश्य, बलराम नरुला, पीआईए के बृजेश अवस्थी, मनोज बंका आदि थे।
बैठक में तय ये बनेंगी सड़कें
डी-46 से डी 60 पनकी साइट दो की क्षतिग्रस्त सड़क 29 लाख 93 हजार रुपये से, औद्योगिक क्षेत्र साइट दो में एलएमएल गेट के पहले साइट दो मोड में पुलिया से सीधे होते हुए डी-15 तक की सड़क बनाने के लिए 51.73 लाख स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर डालकर सड़क बनवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा पांच और नई सड़क बनने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
यह भी दिए निर्देश
a दादानगर, पनकी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के दोहरी करण का इस्टीमेट और डीपीआर तैयार हो गई है। अप्रैल में पैसा आने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें दो-तीन महीने लग सकते हैं।
a जिला समाधान दिवस प्रत्येक शुक्रवार जिला उद्योग केंद्र में होता है। पहले उद्यमी यहां समस्या बताएं।
a सीटीईपी के लिए अलग से निकाले विज्ञापन, ताकी कंसल्टेंट नियुक्ति की हो सके प्रक्रिया।
a औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, पैच वर्क, नाला सफाई के काम में उद्यमी को भी शामिल करें उनके सुझावों पर अमल करें।
a दादानगर पुराने और नए पुल के बीच हो रही खुदाई का काम जल्द पूरा होगा। यहां अस्थायी डिवाइडर की व्यवस्था रहेगी।