फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Horrific road accident in Chitrakoot, Unknown vehicle hit the bike, three friends died

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 16 Dec 2022 09:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ी राजापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों कौशांबी जिले के निवासी हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Chitrakoot, Unknown vehicle hit the bike, three friends died
कागजात के आधार पर जांच पड़ताल करती कोतवाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के लोढ़वारा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर ही तीनों सवार थे। बाइक नंबर और मौके पर मिले एक आधार कार्ड के आधार पर माना जा रहा है कि तीनों दोस्त हैं और कौशांबी जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे सदर कोतवाली अंतर्गत लोढ़वारा गांव के मोड से आगे पहाड़ी राजापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की बाइक से आमने सामने से टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार तीनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप को देखा
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पिकअप को तेजी से जाते हुए देखा है। ऐसे में संभावना है कि इसी पिकअप से टक्कर हुई हो। बाइक नंबर कौशांबी जिले का है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल एके मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर मिले कागजातों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में युवकों के चेहरे हुए वीभत्स
इसमें एक के जेब से बैग में आधार कार्ड विनय त्रिपाठी पुत्र कल्लू निवासी पलरा जिला कौशांबी लिखा मिला है। दुर्घटना में चेहरे वीभत्स हो जाने से आधार कार्ड की फोटो से पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाल ने बताया कि शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। तीनों की उम्र औसतन 30 वर्ष के अंदर है।

उन्होंने बताया कि एक युवक की कुछ पहचान हुई है, जिससे पता लगा है कि तीनों दोस्त हैं। तीनों चित्रकूट आए थे, लेकिन अभी कुछ ठीक से कहा नहीं जा सकता है। परिजनों के आने के बाद ही सही शिनाख्त होगी। मौके से हेलमेट भी नहीं मिला है।

आमने सामने से टकराई बाइक, एक की मौत
वहीं, बरगढ़ थाना क्षेत्र के मप्र सीमा क्षेत्र पर शुक्रवार की रात लगभग साढ़े सात बजे आमने सामने से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि  दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रींवा खंभरिहा निवासी श्यामसुंदर पटेल अपने गांव के नीरज पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से निमंत्रण पर जा रहा था। मप्र की सीमा स्थली के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दूसरी बाइक सवार युवक बरगढ़ निवासी कौशल पुत्र मुन्नीलाल घायल हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed